मांझी। सतुआन पर्व के अवसर पर मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया तथा स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर में पूजा अर्चना की। पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया था। घाट पर गोताखोर भी मौजूद थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट पर सौंदर्य प्रसाधन व पूजा पाठ की दुकानें सजा कर रखी गईं थी। स्नान तथा पूजा पाठ के उपरांत श्रद्धालु परम्परागत तरीके से सत्तू व आम की चटनी खाया। सतुआन के मद्देनजर आम का टिकोला की जबरदस्त डिमांड थी।