
पोलीथीन छोड़ो झोले से रिश्ता जोड़ो के साथ बाज़ार में उतरे लायंस
#संजय कुमार पांडेय/नगरा(सारण) : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाज़ार अंतराष्ट्रीय लायंस क्लब खैरा के द्वारा लायंस डॉ कामेश्वर राय के देख रेख में लायन्स के सदस्यों ने पर्यावरण संरंक्षण के लिए आज बाजार में समान खरीद रहे लोगो को थैला भेट किया ।जो लोग भी बाज़ार से सब्जी या अन्य सामान पॉलीथिन में खरीद कर ले जाते हुए दिखाई दिए ये लायंस क्लब के सदस्य लोगो को एक एक थैला दिए तथा इस बात की जानकारी भी दिए कि पॉलीथिन के प्रयोग से हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है ।आप लोग पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दीजिए ।अब सामान खरीदने के लिए अपने घर से निकलते वक्त एक थैला ले कर निकलिए ताकि पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो सके एवं पर्यावरण को होने वाले क्षति से बचाया जा सके।इस कार्यक्रम में लायन्स डॉ कामेश्वर राय ,लायंस अजित अग्रवाल, लायंस सुजीत सिंह राठौर,लायंस राहुल कुमार सिंह,लायंस ब्रज किशोर सिंह, लायंस इमाम हुसैन,लायंस डॉ आई हसन,डॉ गुलाबुदिन आदि शामिल थे।




Recent Comments