बेतिया (प.च.) – भगवती प्रसाद ने गिरीन्द्र नाथ तिवारी को 64 मतों से किया पराजित
न्यूज इनपुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:–
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला अन्तर्गत दी नेशनल सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर आज दिनांक 18/1/2018 दिन गुरुवार को चुनाव प्रखण्ड कार्यालय बेतिया में सम्पन्न हुआ. जिसमें कुल 328 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद पर हुए सीधे संघर्ष में निवर्तमान अध्यक्ष गिरीन्द्रनाथ तिवारी को उनके प्रबल प्रतिद्वन्द्वी भगवती प्रसाद ने कड़े संघर्ष में 64 मतों से पराजित कर दिया. श्री तिवारी की पराजय और भगवती प्रसाद की विजय से उनके समर्थको में जोश और उत्साह है।




Recent Comments