कुपोषण दूर करने को ले निकाली रैली

#कुमुद रंजन सिंह/नालंदा : जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत- आईसीडीएस कार्यालय से जीवकाकर्मी और आंगनबाड़ी सेविका,सहायिकाओ ने पोषण माह के अंतर्गत चलाये जा रहे अनेक कार्यक्रमों के क्रम में सीडीपीओ कार्यालय से रहुई बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया । रैली में कुपोषण दूर करने एवं पोषण सम्बन्धित निर्देश तख्तियां लेकर सैकड़ो ग्रामीण व् बच्चे चल रहे थे।

रैली में -मम्मी पापा भूल ना जाना ,संतुलित आहार बच्चों को खिलाना ।आदि नारे लगाए जा रहे थे । बच्चों के स्वास्थ्य एवं कुपोषण दूर करने को लेकर के इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रहुई सीडीपीओ कुमारी ममता ने रवाना किया। वही इस अवसर पर जीवका के सदस्य एवं इलाके के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे ।