पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,11 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज

 
दिलीप मेहता 
मांडलगढ़ 8 मई। जिला पुलिस द्धारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस की नियमित गस्त व सूचना पर ताबडतोड कार्यवाही जारी है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा ने बताया कि बिना नम्बरी व बिना कागजात के वाहन चलाने वाले 109 वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर दो जनो को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किये वहीं तेज आवाज में ट्रको में टेप बजाने पर छोटू शाह निवासी  गुलाबपुरा व बबलूतेली निवासी बलाईयो का झुपडा मांडलगढ़ के खिलाफ कार्यवाही कर टेप जब्त की गई । साथ ही सुभाषनगर थाना प्रभारी प्रमोदशर्मा ने रात्री दस बजे बाद तेज आवाज में विधासागर  वाटिका में विवाह समारोह में डीजे बजाने पर दोलतसिंह निवासी संजय कालोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर डीजे मय उपकरण जब्त किये । वहीं आईपीएस प्रोबेशनर मुदुल कच्छावा सदर थाना ने रतन कीर के कब्जे से  बिना अनुज्ञा पत्र शराब के 48 पव्वो सहित गिरफ्तार किया तथा सुभाषनगर पुलिस ने विनोद सुवालका के कब्जे से 33 बीयर बोतल जब्त कर गिरफ्तार किया । साथ ही मांडल पुलिस ने बरदू कीर को तलवार लेकर घुमते हुये गिरफ्तार किया गया । साथ ही आरपीएस प्रोबेशनर रोशनलाल ने सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीकर घुमते हुये 11 जनो को विरूध कर 60 एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।