बेतिया (प.च.):– नरकटियागंज बिनवालिया पंचायत के वार्ड 2 हुआ खुले शौच से मुक्त  वार्ड 
न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 19 जनवरी को बिनवालिया पंचायत के वार्ड 2 को खुले शौच से मुक्त घोषित किया गया ।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह ने लोगो को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी ।प्रखंड समन्वयक विनय कुमार राय ने सभी लोगो को शौचालय का उपयोग करने का आह्वान किया। 
मास्टर ट्रेनर प्रकाश कुमार वर्मा ने लोगो को स्वच्छता को अपनाने से बहुत से बीमारियो से बचाव का उपाय बताया ।अंत में मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने लोगो को खुले में शौच से मुक्त वार्ड होने का शपथ कराया ।इस अवसर पर वार्ड सदस्य कन्हैया पासवान ने बताया कि इस वार्ड में कुल 165 परिवार है।