
मढ़ौरा(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, नेथुआ में बिहार दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में इण्टरमीडिएट उतीर्ण छात्रों व छात्राओं को माध्यमिक विद्यालय में विधायक प्रतिनिधि प्रभावती देवी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रथम पुरस्कार सोनी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार ज्योती कुमारी, तृतीय पुरस्कार शबनम खातून, रिशु कुमार, अर्पण कुमारी, राधेश्याम कुमार शर्मा, सुधांशु चौबे, कृति कुमारी,कुलशन आरा, रूबी कुमारी, अमृता कुमारी तथा गोरख कुमार को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत कुशल युवा कार्यक्रम व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर अपने आगे के पढ़ाई बेहतर तरीके से करने की सलाह दी। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका ,मीना कुमारी ने किया। कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष राज कुमार तिवारी, सरपंच संतोष राय, मुखिया प्रतिनिधि स्वप्निल प्रभात उर्फ बाबू साहेब, पूर्व प्रधानाध्यापक जैनुद्दीन अंसारी, शिक्षक दीनबन्धु कुमार सिंह, मनीष रंजन, किरण कुमारी, सुकेश्वर साह सहित अन्य लोग शामिल थे।




Recent Comments