दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के बेतिया नगर परिषद के सभागार में सभापति गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक बैठक की गई जिसमें कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थान के प्राचार्य सहित कई लोग मौजूद थे। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । जिसको लेकर विगत कई बैठक किया गया है । इस बाबत सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि प्लास्टिक से होने वाले बीमारियों से आम नागरिकों को बचाने का पहल नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। सभापति ने स्थानीय लोगों से प्लास्टिक बहिष्कार की अपील करते हुए कहीं की स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना प्लास्टिक मुक्त शहर नहीं बनाया जा सकता है ।बेतिया नगर परिषद द्वारा सरकारी एवं गैर सरकार विद्यायल के प्राचार्यो को प्लास्टिक वहिष्कार के लिए सभी प्राचार्यों को सपत पत्र दिया गया है। जिसमें छात्रों द्वारा अपने अभिवाहको द्वारा फार्म भरवाकर 12 दिसम्बर 2018 को देना है। साथ ही प्लास्टिक बन्द व प्लास्टिक वहिष्कार के तहत 12 दिसम्बर 2018 को एक रैली का आयोजन किया जाना है। जहां विद्यालय के सभी बच्चों का सपथ पत्र विद्यालय द्वारा नगर परिषद में जमा किया जाएगा। इस बैठक में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता मिशन के ब्रांड एम्बेसडर नीरज गुप्ता, एजाज अहमद सहित कई सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।