संजय विजित्वर( हाजीपुर)- जी हाँ, होली के दिवस के कुछ दिन पूर्व से ही उत्साह के दृश्य दिखाई पड़ने लगे हैं ।इस क्रम में-ऐतिहासिक गांधी आश्रम मोहल्ला में डाॅ रंजन के आवासीय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें वैशाली जिले के दिग्गज कलाकार गायक हरिशंकर वर्मा,अमित कुमार,नालवादक मनोज कुमार सुमन, तबला वादक मुकेश कुमार शर्मा,नवल प्रसाद,,सुरजीत सिंह, वेद प्रताप मिश्र, बाल कलाकार सहित कई कलाकारों के द्वारा गायन,वादन और जोगिरा प्रस्तुत किया गया। सदभावपूर्ण माहौल में कलाकारों की इस प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों के मन,मुख पर उत्साह तथा उमंग दिखाई पडे़ और सभी ने कलाकारों के स्वर में स्वर मिलाकर आनंद में झूमते नजर आये।इस अवसर पर मोहल्ला के कुछ बुजुर्ग अभिभावकों में रवीन्द्र कुमार उर्फ’झूलन’ को मूर्ख सम्राट, महेश कुमार को मूर्ख महाराज, सुनील कुमार को मूर्ख शिरोमणि तथा संतोष कुमार’अभयकुमार’अभय’ को मूर्खाधिपति जैसे अलंकार से विभूषित भी किया गया।कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित लोगों ने रंग, गुलाल लगाकर एक -दूसरे के प्रति हार्दिक प्रेम और एकता प्रदर्शित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार सिन्हा,सुधीर कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा,पप्पू जी ,अनिल कुमार गुड्डू, राकेश कुमार,संजीव कुमार श्रीवास्तव, सुमन कुमार,ज्योति, विक्की,अमरदीप राय’बाबा’,अरविंद कुमार,बबलू राय सहित कई लोग की उपस्थिति रही ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येश्वर कुमार, प्रो अमरेश श्रीवास्तव,संतोष कुमार अभय, मुनमुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।