दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

ईटीवी के बेतिया संवाददाता जितेंद्र गुप्ता के दुकान पर पहुंच एक अपराधी ने शराब के नशे में धुत होकर बम मारने की धमकी दी. घटना आज संध्या की बताई जाती है. पत्रकार के ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत ही पीछा कर अपराधी को मोहर्रम चौक से पकड़ा वर्तमान में नगर थाने में उससे पूछताछ की जा रही है.