दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-बिजली विभाग की संवेदनहीनता आज खुलकर सामने आ गई .जिस विभाग के आधे से अधिक काम प्राइवेट मिस्त्रियों के माध्यम से कराए जाते हैं और प्राइवेट मिस्त्री ही जिस विभाग के रीढ़ हैं. वैसा बिजली विभाग आज अपने एक प्राइवेट कर्मी के लाश को तब देखने नहीं आया जब तब हजारों लोग सड़क पर नहीं उतर गए. मामला चनपटिया प्रखंड के मठिया चौक का है. धर्मेश पासवान नामक एक प्राइवेट बिजली कर्मी 11000 के पोल पर चढ़कर एक तार जोड़ रहा था .उस बेचारे को तो यह पता थी कि शट डाउन है लेकिन अचानक बिजली का झटका लगा और वह स्वर्ग सिधार गया. यह घटना लगभग 12:00 बजे की है. इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बिजली विभाग के लौरिया जेई और ग्रिड को खबर दी खबर मिलने पर बिजली काट दी गई लेकिन कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा .आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम रखा सड़क जाम होने की खबर सुन मौके पर चनपटिया थाना के थाना अध्यक्ष मनीष कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे वही सिरसिया ओ पी के प्रभारी भी अपने दल बल के साथ पहुंचे खबर लिखे जाने तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था .वहीं बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करने पर कोई जवाब नहीं मिला. आखिर इतनी संवेदनहीनता क्यों? यह एक यक्ष प्रश्न है जबकि बिजली विभाग के लापरवाही से प्रत्येक महीने कोई ना कोई जान गवा आता ही है.




Recent Comments