बेतिया – नौतन:– स्वच्छता अभियान ने तोड़ा दम, ध्वस्त हुआ शौचालय, लगा कचडे का अम्बार ।।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन ।। प्रखंड मुख्यालय के नौतन बाजार पर जिला पार्षद 36 के सौजन्य से 2006-7 मे बना शौचालय का बुरा हाल है सरकार जहा स्वच्छता मिशन को सफल बनाने मे करोड़ो खर्च कर रही है वही यह शौचालय वर्षो से ध्वस्त पड़ा है और इस पर किसी अधिकारी व पदाधिकारी का ध्यान नही है स्थानीय लोगो की माने तो एक साल तक शौचालय चला और देखरेख नही होने के कारण ध्वस्त हो गया।कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियो से किया गया लेकिन कोई फायदा नही हुआ।लगभग सात वर्षो से यह ध्वस्त पड़ा है लोगो के कथित प्रयास से जिला पार्षद के सौजन्य से शौचालय का निर्माण कराया गया था लेकिन अधिकारियो व जनप्रतिनिधियो के उदासीनता के कारण आज ध्वस्त पड़ा है जहा सरकार अभियान चला हर गांव हर शहर स्वच्छता से जोड रही है वही अकेला यह शौचालय कचडे के अंबार मे अपनी आखिरी सास ले रहा है और देखने वाला कोई नही। बात करे शुध्द स्वच्छ पानी की तो चापाकल कचडे मे डूब गया है आखिर ऐसे जगहो पर जहा रोज हजारो की संख्या मे लोगो आते है और जाते है लेकिन किसी पदाधिकारी का ध्यान नही जाता है यह बडे अचरज की बात है महिला हो व पुरूष सभी खुले मे शौच करने पर मजबूर है बताते चले कि चौक के एक किलोमीटर के दायरे मे यह अकेला शौचालय है ।




Recent Comments