सीवान : पॉकेटमार रंगेहाथ धराया,जेल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर 
सीवान
पीएनबी बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से पैसा का बैग लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने रँगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।फिर नगर थाना पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया।गिरफ्तार चोर मोतिहारी के भलवां चौक का रहने वाला है।शहर में फेरी का कारोबार करने वाला यूपी के मुजफ्फरनगर का मोहम्मद जावेद ललन कम्प्लेक्स स्थित पीएनबी बैंक में पैसा जमा करने पहुँचा था।तभी बैंक गेट पर ही चोर बैग छीनकर भागने लगा।स्थानीय लोगों ने दौड़कर बबुनिया मोड़ पर पकड़ लिया और धुनाई शुरू की।पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया।