बेतिया – नौतन:– मानव श्रृंखला के सफलता को ले प्रशासन ने अंतिम दौर मे सभी प्रकार के हथकंडे अपनाये

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन — अंतिम दौर मे मानव श्रृंखला के सफलता के लिए प्रशासन ने सभी प्रकार के हथकंडे को आपनाया।और लोगो को जागरूक किया । प्रशासन ने जागरूकता के लिए आपनी ओर कोई कसर नही छोडा है ।कभी प्रभात फेरी तो कभी मोटरसाइकिल रैली तो शनिवार को थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह व बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे दिन मे साईकिल रैली हाईस्कूल चौक से खापटोला संतपुर इस्लाम पुर बैरागी मठ होते हुये प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गयी। रैली मे हाई स्कूल के छात्र छात्राऐ सामिल रहे ।छात्र छात्राओ के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का काम किया गया। और शाम को मशाल जुलूस निकालकर लोगो को जागरूक करने का काम किया गया ।
अब देखना है कि कड़ाके की ठंड को ठंड नही सझते हुये प्रशासन ने जो कड़ी मेहनत बनायी है वह 21 जनवरी को लगने वाले मानव श्रृंखला मे कितना रंग लाता वह रविवार को साफ साफ दिखाई देगा है सरकार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान को प्रशासन की मदद से कहा तक सफल बनाती है सबकी नजर घडी की सुई की तरह उस समय पर ठीकि है जिस समय मानव श्रृंखला चैन बनेगा और समाज के कुप्रथा कुरीतियो को दुर किया जाएगा। और नये समाज का निर्माण किया जाएगा । प्रशासन की ओर से जिस प्रकार व्यवस्था की गयी है इससे तो दिख रहा है कि चैन सफल होगा।लेकिन जनता मे इसका क्या असर होगा वह तो वक्त पर निर्भर करता है । रैली मे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सिध्दार्थ राय उपप्रमुख पति विवेक कुमार के आर पी अभिमन्यु कुमार मधु मुखिया पति प्रेम कुमार मुखिया युवा मोर्चा के महामंत्री मुन्ना कुमार दीपक कुमार आदित्य कुमार अभिषेक कुमार अंजू कुमारी रूखसार खातुन अंजलि कुमारी सुनिता कुमारी रिंकी कुमारी सहित सैकड़ो की सख्या मे छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे ।




Recent Comments