बेतिया – नरकटियागंज:– 12 लाख 26 हजार फर्जी निकासी का मामला फिर से प्रकाश में आया

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–सूचना के अधिकार के अधिनियम द्वारा दिलशाद अहमद ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक नरकटियागंज से शिकारपुर कांड संख्या 339 / 15 के आलोक में वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार नरकटियागंज के हस्ताक्षर से फर्जी तरीके से निकासी किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार 2 साल बाद फिर जमा कर दिया गया इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता दिलशाद अहमद शाखा प्रबंधक से जवाब मांगा कि 12 लाख 26 हजार फर्जी भुगतान राशि किस खाते से हुई उक्त खाते में उक्त भुगतान राशि किस पदाधिकारी के आदेश से किस व्यक्ति द्वारा किस मद में जमा कराया गया इससे संबंधित सूचना उपलब्ध कराने की अपील की थी लेकिन कई महीने गुजर जाने के बावजूद किसी भी प्रकार की शाखा प्रबंधक द्वारा कोई भी सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण प्रथम अपीलीय प्राधिकार का प्रयोग करते हुए।

इस संबंध में दिलशाद अहमद ने जिला अधिकारी से सूचना उपलब्ध कराने की अपील किए हैं।




Recent Comments