•मोतिहारी (पू.च.) खोरा गांव में नवल किशोर सिंह को जान मारने के लिए कुख्यात बदमाशों ने की गोलीबारी

मोतिहारी (पू.च.) थाना क्षेत्र के खोरा गांव में बुधवार की देर शाम जान मारने की नीयत से गोली चलाने की घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। खोरा निवासी नवल किशोर सिंह ने तीन लोगों को आरोपित किया है। बताया जाता है कि नवल किशोर सिंह अपने दरवाजे पर खड़े थे, उसी वक्त मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आए और आते ही उनके ऊपर गोली चला दी। परंतु गोली दूर से ही निकल गई।
पूर्व की घटना से भयभीत श्री सिंह देर शाम को दरवाजे पर अज्ञात मोटरसाइकिल को देखते ही सतर्क हो गए थे। गोली की आवाज पर ग्रामीणों को आता देख अपराधी बजाज कंपनी की पल्सर बाइक घटना स्थल पर छोड़ फरार हो गए।
मामले में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनैत परसौनी निवासी पप्पू ठाकुर एवं गुड्डू ठाकुर सहित खोरा के रामबालक सिंह पर जान मारने की साजिश करने का आरोप लगाया गया है।
बता दें कि वर्ष 2016 में नवलकिशोर सिंह के पुत्र रजनीश कुमार की हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जब्त मोटरसाइकिल की पहचान भी की जा रही है।




Recent Comments