दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

तेज़रफ्तार ने आज फिर कहर ढाया और नीलगाय से टक्कर मैं बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए खबर है कि भिखनाठोरी से लौटने के क्रम में भवानीपुर- जमुनिया के बीच नीलगाय से भीड़न्त हो गई। नवल किशोर, रवि कुमार और संतोष कुमार नीलगाय के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए। घायल तीनो युवक को राहगीरों ने नरकटियागंज अनुमण्डलीय अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफ़र कर दिया है। उनमें एक की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।