निरीक्षण करते अधिकारी

वाराणसी(दिनांक 06 नवंबर 2019) । वुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आलोक सिंह ने वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के साथ मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर प्रदत्त यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडुआडीह स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म संख्या 08 पर स्थित बुकिंग काउंटर, इन्क्वारी आफिस , आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, रिटायरिंग रूम, आई आर सी टी सी द्वारा संचालित कैफेटेरिया , स्टेशन अधीक्षक कार्यालय , पेय जल व्यवस्था आदि यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षको से चर्चा कर यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए ।

जनसंपर्क अधिकारी
वाराणासी