सारण :तरैया में बीएलओ के शिथिलता पर बीडीओ ने कहा कार्य समय से करे पुरा, नहीं तो होगी कारवाई
तरैया(सारण)
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।अबतक उनके द्वारा किये गए कार्य असंतोषजनक है।अगर दो दिनों में बीएलओ 100% कार्य पूरा नही करते है तो उनपर करवाई तय है। कार्यो की समीक्षा के उपरांत बीडीओ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से एक जनवरी 2018 के अहर्ता तिथि के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक सूची का प्रारूप का प्रकाशन होगा।जिसके तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ना है।31 अक्टूबर तक नाम जोड़ा जाएगा।जिसके लिए सोमवार को 30वनवंबर 2017 को दावे एवं आपतियों का निष्पादन बीएलओ द्वरा किया गया तथा 10 जनवरी 2018 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह




Recent Comments