दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पूर्वी नौतन पंचायत के बलूआ गांव से रविवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने दो मवेशीओ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर खड्डा कूजलही के शेख टोली गाँव का निवासी है जिसे संध्या गश्ती के दौरान बलूआ गांव से दो तस्करी के मवेशी के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त तस्कर के खिलाफ काण्ड अंकित सोमवार को जेल भेज दिया गया ।और मवेशीओ को सरकारी ढाट भेजने की तैयारी की जा रही है ।।




Recent Comments