मढौरा(सारण)। थाना अंतर्गत तेजपुरवा गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर फंदे पर शव को लटकाने का मामला सामने आया है. वही इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. सूचना के बाद मृतका के मायके वाले वहां पहुंचे और उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत महिला तेजपुरवा गांव निवासी नसीम आलम की 24 वर्षीय पत्नी नुसरत प्रवीण बताई गई है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के मायके छपरा,करीम चक मोहल्ला निवासी मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद फिरोज के द्वारा बताया गया कि ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. उन लोगों के द्वारा नुसरत परवीन की गला दबाने के बाद रस्सी से फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। उसके द्वारा आत्महत्या किया गया है या हत्या की गई है गांव में इसको लेकर चर्चा है. वैसे पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है.मामले में डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि थाना को सूचना प्राप्त हुई कि तेजपुरवा में एक महिला फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. मृतका का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है. मढ़ौरा पुलिस द्वारा घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments