*रहनुमा बेगम बनी सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष*
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी की वार्ड नंबर एक निवासी रहनुमा बेगम को सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी।सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष तृप्ति अवस्थी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की संस्तुति पर कस्बे के मौहल्ला गौतम नगर निवासी रहनुमा बेगम को महिला सभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया,इस मनोनयन पर जिला सपा महासचिव नरेश यादव,अनीता यादव,मैलानी सपा नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।