बालक-बालिका 17 दिवसीय हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
सारण के गांवों में बेशुमार प्रतिभा, आवश्यकता प्रशिक्षण की : ब्रजकिशोर शर्मा
छपरा, 11 अप्रैल:
छपरा के बनियापुर प्रखंड के लौवा कला गांव अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी में जिला स्तरीय बालक बालिका 17 दिवसीय आवासीय हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को समारोह आयोजित कर किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव सह भारतीय हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने स्कूली बच्चों से खेल के माध्यम से कैरियर सवारने की तरकीब बताई। उन्होंने कहा कि सारण के गाँव खेल प्रतिभाओं का धनी है , आवश्यकता है स्कूली स्तर पर इनके समुचित प्रशिक्षण की । उन्होंने बच्चों का आह्वान किया आप अपने स्वास्थ्य के लिये ही नियमित अभ्यास करें आपको हैंडबाल खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त होगी साथ ही सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी । 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल जिला के विभिन्न स्कूलों के 50 छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए सारण हैंडबॉल संघ एवं संत जलेश्वर एकेडमी की प्रशंसा की ।

कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण अनुपस्थित बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन इंजीनियर सचिदानंद राय के प्रति आभार जताया। मौके पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि सारण के खिलाड़ी प्रतिवर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय पदक प्राप्त करने वाली टीम का हिस्सा होते है । बिहार हैंडबॉल हमेशा जिला को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देता रहा है । शिविर में शामिल खिलाड़ियों में अंजली , निधी , सीमा , मनीषा, मुस्कान, मधु , श्रुति, तृप्ति, आदिति, निधिसा , पम्मी , आदित्य, गणेश , राजाबाबू , ऋषि , रवि, राजा, आकाश , नीतीश, युवराज सहित अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह में जिला हैंडबॉल अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद, स्कूल के सचिव राजकिशोर राय , प्रबंधक सह शिविर प्रभारी विनीत कुमार , प्राचार्य म कलीमुद्दीन , ज्योति कुमारी सहित दर्जनों स्थानीय अविभावक शामिल हुए।