दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नगर के बसवरिया मोहल्ले में ट्रक की ठोकर से सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले में पुलिस ट्रक को जप्त कर ड्राइवर चंद्रिका महतो को गिरफ्तार कर ली है। चंद्रिका मझौलिया थाना क्षेत्र के दुधामठिया गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि विद्युत विभाग के जेई प्रदीप कुमार के बयान पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तार ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।