बैकुंठपुर। प्रखंड के हकाम गांव में जलजमाव से हजारों की आबादी जूझ रही है। हकाम बाजार से मझलीपट्टी की ओर जाने वाली सड़क पर दो फीट बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।