कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक का आयोजन,
लिया गया कई निर्णय
▶️हर हाल में कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प


✍️ सं.स. सौरव शेखर/जमुई : गांधी संदेश यात्रा की कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह ने किया बैठक में कार्यक्रम की कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुई बापू का रामराज्य मोदी का सु-राज कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में विशेष गति देने के लिए जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 12 अक्टूबर को संध्या 5:00 बजे में भी मोदी मै भी सेवक विषय पर एक विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सह बापू के रामराज्य, मोदी का शु-राज के नेतृत्व करता आर के सिन्हा उपस्थित होंगे। इस अवसर पर उनके साथ झाझा के विधायक डॉ रविन्द्र यादव, जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथी व अहिंसा के पुजारी भाग लेंगे। बैठक मैं भाजपा नेता प्रियरंजन सिन्हा, अरुण कुशवाहा वकील मण्डल, संजय सौरव मिथिलेश कुमार सिंह बम बम पांडये अनक्ष यादव, मनोज कुमार, अनिल यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।सबों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष पहल करने की कोशिश की ।उक्त जानकारी भाजपा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख ब्रजेश सिंह राजपूत ने दी।