प्रखंड डीलर संघ का हुआ गठन
पानापुर(सारण)प्रखंड मुख्यालय पानापुर में बुधवार को प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों की एक बैठक हुई जिसमें पानापुर प्रखंड डीलर संघ का गठन किया गया ।रसौली के पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर सिंह को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष एवं छठीलाल मांझी को सचिव चुना गया ।वही पप्पू कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष जबकि पारसनाथ सिंह को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया ।डीलर संघ के गठन के पश्चात लालबहादुर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी जिसमे निर्णय लिया गया कि सरकार जबतक डीलरों के आठ सूत्री मांगों को नही मान लेती है तबतक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे ।अनाज का उठाव एवं वितरण अनिश्चित काल के लिए बंद रखा जाएगा । बाद में उन्होंने अपने निर्णय से संबंधित ज्ञापन प्रभारी एमओ को सौंपा ।बैठक में सुदीश सिंह ,राजेन्द्र नट ,शैलेश कुमार सिंह , अवधेश ओझा ,सतीश कुमार पाठक ,जगजीवन राम ,भानु प्रकाश सिंह सहित अन्य जनवितरण दुकानदार शामिल थे ।




Recent Comments