
जदयू गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा चनाव में समर्थन करें,हम आपकी मांगे पूरी करेंगे:राम सेवक सिंह
तरैया(सारण)।28.01.2019:
जदयू गठबंधन के प्रत्यासी को अगामी लोक सभा चुनाव में समर्थन करें,हम आपकी डिमांड पूर्ण करेंगे।उक्त बातें हथुआ विधायक सह बिहार सरकार के मुख्य सचेतक रामसेवक सिंह ने प्रखण्ड के वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में आयोजित कुशवाहा जिला सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी,गोपालगंज और जहानाबाद के बाद चौथा कुशवाहा सम्मेलन सारण में आयोजित हुआ।मुख्यमंत्री आपकी सभी मांगे पूरी करेंगे।आप 2019 लोकसभा चुनाव और 2020 विधान सभा चुनाव में जदयू और जदयू गठबंधन के प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करें।एमएलसी सी.पी.सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कुशवाहा समाज पर पूर्ण विश्वास है।आप मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को उनके द्वारा किये गये विकास कार्यो को अपने सगे-संबंधियों,गाँव-गाँव तक आम लोगो तक पहुचाए और जनता से कहिए कि 2005 का शाशन काल याद कीजिए और अभी का मुख्यमंत्री का कार्यकाल देखिए और निर्णय कीजिए।फिर मुख्यमंत्री को वोट दीजिए।जदयू नेत्री राखी कुशवाहा की अध्यक्षता में कुशवाहा समाज को एक जुट करने के लिए कुशवाहा राजनैतिक विचार मंच सह जिला कुशवाहा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके द्वारा कुशवाहा समाज अपनी मांगों को रखा।कुशवाहा समाज को टिकट देने,कुशवाहा को अति पिछड़ा जाती में सम्मिलित करने सहित अन्य मांगों को रखा गया।सभा को महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा,पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,जीरादेई विधायक रमेश कुशवाहा,पूर्व मंत्री अवधेश सिंह कुशवाहा,पूर्व एमएलसी उपेन्द्र सिंह,राजकिशोर सिंह,पूर्व विधायक मनोरमा देवी,कुरथा विधायक सत्यदेव सिंह,किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह दानी,खाध सुरक्षा आयोग के सदस्य नंदकिशोर सिंह कुशवाहा,विजय कुशवाहा,प्रदेश युवा महासचिव रत्नेश भास्कर,प्रदेश महासचिव रीता कुशवाहा एवं अन्य ने सभा को संबोधित किया।उक्त मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मंटू सिंह,डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह,जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,राजकुमार सिंह कुशवाहा,मो.मनौवर,चंदेश्वर राम,गुड्डू कुशवाहा,अर्जुन युवराज व अन्य मौजूद थे।मंच का संचालन डॉ. दिनेश कुशवाहा ने किया।




Recent Comments