दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सोवाबाबू चौक पर लफंगो के दो गुटों में झड़प
तमाशाबिनो और राहगीरों से की बदसलूकी, बाइक किया क्षतिग्रस्त
नगर के सोवाबाबू चौक पर मंगलवार की रात लफंगो का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान लाठी फटे से लैस दोनों गुटों में जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। लफंगो ने उनके झगड़े देख रहे तमाशाबीन और राहगीरों को भी निशाना बनाया। उनके साथ भी गाली-गलौज मारपीट और बदसलूकी की। लफंगो के तेवर भाप लोग चौक से इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान लफंगो ने दूसरे गुट के एक युवक की अपाची बाइक को कूच कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसमें आग लगाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर नगर पुलिस के पहुंचते ही सभी फरार हो गए। पुलिस नशे की हालत में वहां से एक युवक को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि उन्हें दो गुटों में गाली गलौज की सूचना मिली थी। सूचना पर गस्ती दल को भेजा गया तो वहा सब कुछ सामान्य था। मौके से नशे की हालत में राजगुरु चौक के अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि लफंगो का एक गुट नौरंगा का था तो दूसरा राजगुरु और लिबर्टी चौक के आसपास का। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में दिन को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रात्रि करीब 9:00 बजे सोवाबाबू चौक पर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। बाइक टक्कर की बहाना बना एक दूसरे से उलझ गए। दोनों ओर से अपने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया गया। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर पिल पड़े और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख स्थानीय कुछ लोग और राहगीर बीच-बचाव करने की कोशिश की तो लखन गोली उनके साथ गाली-गलौज और लप्पड- थप्पड़ करना शुरू कर दिया। इसे देख लोग वहां से भागने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी वहां से फरार हो गए। इस दौरान एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।