Θ बेतिया – परीक्षा नियंत्रक ओपी रमण एवं कुलपति अमरेंद्र नारायण यादव का पुतला दहन किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज के कार्यकर्ताओं ने स्नातक तृतीय खंड के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी को लेकर परीक्षा नियंत्रक ओपी रमण एवं कुलपति अमरेंद्र नारायण यादव का पुतला दहन टी0पी0 वर्मा महाविद्यालय में किया। पुतला दहन का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष साजन कुमार सिंह एवम नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने किया। कॉलेज अध्यक्ष साजन कुमार सिंह ने कहा कि टी0पी0 वर्मा महाविद्यालय में स्नातक तृतीय खण्ड का परीक्ष परीणाम में भारी गड़बड़ी हुई है।कई विषयों का रिजल्ट भी अभी तक नही आया है।

अभाविप के नगर मंत्री महाविद्यालयों के छात्रों का आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने के लिये रिजल्ट पेंडिंग, प्रमोटेड और फेल व्यापक पैमाने पर चला रहा है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक डॉ ओपी रमण पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिजल्ट बार बार गड़बड़ कर छात्रों से मोटी रकम वसूलने का काम कर रहे है।नगर कार्यालय मंत्री प्रशांत कुमार एवम नगर सह मंत्री सूरज यादव ने पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण वर्षों से रिजल्ट पेंडिंग एवं प्रमोटेड का खेल जारी है।

महाविद्यालय रिजल्ट पेंडिंग एवं प्रमोटेड के समस्या को विश्वविद्यालय में आवत नहीं कराता है। कहीं ना कहीं महाविद्यालय के नियत में खोट लग रहा है। महाविद्यालय के कर्मचारियों का सिर्फ छात्रों का शोषण करना मकसद रहता है। कॉलेज उपाध्यक्ष विवेक कुमार एवम कॉलेज मंत्री मनीष मिश्रा ने कहा की अग्रेंजी स्नातक के छात्रों का रिजल्ट न पास में बता रहा है न फेल में न पेंडिंग। इसमे साफ़ देखा जा सकता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन से बहुत बड़ी चूक हुई है।

किंतु हम रुकने वाले नहीं है जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता हम संघर्ष करते रहेंगे। मौके पर जिला संयोजक रौशन कुमार,नगर सह मंत्री अभिनव राज विवेक कुमार,रविरंजन मिश्रा, गुंजन शाह, चन्द्रेश्वर कुमार आदि शामिल थे।