दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
केन्द्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध, किसानों की कर्ज मुक्ति , फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम , चीनी मिलों द्वारा किसानों की लूट के खिलाफ 26 फरवरी को पटना प्रदर्शन में 500 किसान पश्चिम चम्पारण से भाग लेंगे । यह निर्णय पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा ने अपनी जिला कौंसिल की बैठक में लिया । बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव , किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , विजय नाथ तिवारी , प्रभुनाथ गुप्ता , अजय यादव , शम्भु अलोक , सुनील यादव , बनारसी साह , अशर्फी प्रसाद , राजू बैठा , अम्बिका पंडित , जंग बहादुर प्रसाद , काशी साह आदि ने भाग लिया । अध्यक्षता रामा यादव ने की ।