द सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
#परवेज अख्तर 

 सिवान : 
शहर के टाउन हॉल में गुरुवार को दी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत निदेशक मंडल के 11 पदों लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी के हिमांशु कुमार सिंह, शैलेन्द्र चौधरी उपस्थित थे। चुनाव सुबह सात बजे से शुरू होकर संध्या तीन बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में  मतदाताओ में 343 पुरुष मतदाता, 22 महिला मतदाता शामिल थी। 31 मतदाताओं का मत पूर्व से अस्वीकृत कर दिया गया था। बता दे कि चुनाव के लिए तीन मत बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। इसमे एक मत बॉक्स में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए, दूसरे में ग्रुप एक के निदेशक मंडल के किये एक तीसरे में ग्रुप दो के निदेशक मंडल के लिए इस्तेमाल किया गया। चुनाव की प्रक्रिया के लिए एक बूथ बनाया गया था। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ता भी मौजूद रहे। चुनाव के दौरान सुबह सात बजे से ही मतदाता केंद्र पर पहुच गए थे तथा लाइन में लग कर अपना मत का प्रयोग किए। मैदान में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के दौरान प्रत्याशी वोटरों के रुझानों में लगे रहे।

मतदान केंद्र पर उमड़ी रही भीड़
 सिवान : दी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हो गया था। सुबह से मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। समर्थकों द्वारा वोटरों को समझाने का सिलसिला भी कायम रहा। मुख्य रूप से अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी के समर्थक अपने-अपने गट में जमे रहे। ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह एव रामायण चौधरी के बीच आमने-सामने की लड़ाई को देखते हुए उनके समर्थक हजारों की संख्या में मतदान केंद्र के बाहर टुकड़ों-टुकड़ों में जमे रहे। सुबह छह बजे से समर्थकों को मतदान केंद्र पर पहुँचने का सिलसिला कायम हो गया जो परिणाम तक जमा रहा।

 चुनाव की पल-पल की लेते रहे जानकारी
जासं, सिवान : सहकारिता चुनाव का सरगर्मी विगत दो दिनों से और भी चर्चा का विषय बन गया था। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही टीका टिप्पणी का सिलसिला भी जारी था। इस बीच गुरुवार को मतदान टाउन हॉल में सुबह सात बजे से शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही प्रत्याशियों के समर्थकों, रिस्तेदारों, सगे-संबंधियों के द्वारा पल-पल की जानकारी लेते रहे। ज्ञात हो कि चुवान में दिग्गज प्रत्याशी मैदान में थे। उनके जीत के लिए उनके समर्थकों ने पल-पल की रिपोर्ट अपने-अपने सुविधा से लेते रहे। सुदुर क्षेत्रो से भी नही पहूंचे लोग भी इसकी जानकारी अपने सूत्रों से लेते रहे। विदित हो कि इसकी जनकारी देश-विदेश में बैठे प्रत्याशियों के समर्थक मोबाइल से लेते रहे।

चुनाव के दौरान तैनात रहे दंडाधिकारि एवं भारी सुरक्षा बल
जासं, सिवान : दी सेन्ट्रल को -आपरेटिव बैैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल पद के लिए गुरुवार को संपन्न हुए चुनाव के दौरान दंडाधिकारी समेत भारी सुरक्षा बल मौजूद रहे। निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमन समीर मतदान केन्द्र टाउन हॉल में सुबह सात बजे से लेकर परिणाम तक मौजूद रहे। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक हुआ तथा मतगणना चार बजे से शुरू हुई। इस दौरान मतदान केन्द्र के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बैरिकेड बनाए गए थे तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मतदान केन्द्र के आसपास की सभी दुकानें बंद रखा गया था।चुनाव को लेकर कई दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे जिनको जो स्थान दिया गया था वे वहां तैनात रहे। चुनाव के दौरान जोनल पदाधिकारी उप समाहर्ता भूमि सुधार रामबाबू बैठा तथा पुलिस पदाधिकारी मुफ्फसिल इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रसाद को बनाया गया था। वही सात स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। इसमे टाउन हॉल मोड़ ड्राप गेट के पास दंडाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रमोहन शर्मा तथा पुलिस पदाधिकारी मुफस्सिल थाना के सअनि देवनाथ रजक के साथ चार पुलिस बल, एसडीओ निवास के पश्चिम गेट के पास ड्राप गेट के पास दंडाधिकारी सहायक योजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार साह तथा पुलिस पदाधिकारी मुफ्फसिल थाना के सअनि कुंदन कुमार चार पुलिस बल के साथ, टाउन हॉल प्रवेश द्वार एक पर दंडाधिकारी सहायक सांख्यकी पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी में नगर थाना के सअनि भोला राजवंशी चार पुलिस जवान,  टाउन हॉल के प्रवेश द्वार दो पर दंडाधिकारी सदर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुशेन्द्र पाल सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी महादेवा ओपी थाना के बलभद्र श्रीवास्तव चार पुलिस बल, टाउन हॉल के अंदर प्रवेश द्वार उत्तर दिशा में दंडाधिकारी सदर सीओ श्यामाकांत प्रसाद एवं पुलिस पदाधिकारी सराय ओपी के सअनि त्रिलोकी नाथ प्रसाद चार बल के साथ, टाउन हॉल प्रवेश द्वार के जिला अल्पसंख्यक अंदर दक्षिण दिशा में दंडाधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडेय एवं पुलिस पदाधिकारी नगर थाना के सअनि दिलेश्वर प्रसाद सिंह चार पुलिस जवान के साथ तथा टाउन हॉल के अंदर पूरब निकास द्वार पर दंडाधिकारि जिला प्रबंधक राज्य खाद्दय निगम श्रवण कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी महिला थाना के सअनि रामानंद राम चार पुलिस जवान के साथ तैनात रहे। वही इसके अलावा सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में सदर एसडीओ अमन समीर एवं सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी एएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद थे।  

विभिन्न दलों के नेता रहे मौजूद
 सिवान : टाउन हॉल में गुरुवार को संपन्न हुए को-ऑपरेटिव  बैंक के विभिन्न पदों के चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के कई हस्तियां भी मौजूद रही। चुनाव के दौरान भाजपा, राजद, माले,  लोजपा एवं अन्य दलों के नेता मतदान केंद्र के आस-पास मौजूद रहे। सभी दलों के नेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए यहां मंडराते दिखे। ज्ञात हो कि चुनाव के दौरान सांसद ओमप्रकाश यादव, विधान परिषद शिवप्रसन्न यादव, भाजपा नेता रमाकांत पाठक, धनजंय सिंह समेत राजद के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व कबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, इंददेव प्रसाद समेत कई हस्तियां केंद्र के आस-पास मौजूद रहे। 

मतदान केंद्र पर पहूंच डीएम ने खदेड़ा समर्थकों को
 सिवान : गुरुवार को संपन्न हुए को-ऑपरेटिव चुनाव के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने मतदान केंद्र पर पहूंच केंद्र पर जमावड़ा जमाये प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ते दिखे। बता दे कि चुनाव के लिहजा से मतदान केंद्र पर धारा 144 लागू था। डीएम  मतदान केंद्र पर चुनाव की जानकारी लेने पहुँचे थे लेकिन मतदान केंद्र पर भारी भीड़ देख नाराज हो गए और वहां उपस्थित एएसपी कार्तिकेय शर्मा और पुलिस बल के साथ समर्थकों को खदेड़े। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। डीएम ने मतदान केंद्र पर पहुँच वहां तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को आदेश दिया कि किसी को भी मतदान केंद्र के आसपास नही आने देना है। 


मतदान समाप्त होते ही पहुची कई थानों की पुलिस
 सिवान : को-ऑपरेटिव चुनाव के दौरान सुबह से नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, मुफस्सिल इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, महादेवा थानाध्यक्ष मो फेराज नगर थाना के अरुण सिंह, बलदाऊ सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे लेकिन जैसे ही तीन बजे मतदान समाप्त हुआ तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपी नवीन चंद झा ने कई थानों के पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को टाउन हॉल बुला लिया। मतगणना के दौरान नगर थाना, मुफस्सिल थाना, महादेवा ओपी, जीरादेई, बड़हरिया, हुसैनगंज पचरुखी एवं सराय ओपी थाना के थानाध्यक्ष एवं भारी मात्रा में बल मौजूद रहे