माँझी (सारण) माँझी विधानसभा के बीजेपी के भावी उम्मीदवार सुजीत कुमार पूरी ने माँझी के नागा बाबा मंदिर, पूर्वी पंचायत के गोंढा, डुमरी, घोरहट, ताजपुर सहित कई पंचायतो एवं गावो का दौरा कर जनसम्पर्क किया उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव एवं इसके तैयारियों को लेकर युवाओं से चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से माँझी की बदहाली पिछड़ेपन व्याप्त कोरेना काल मे उत्पन्न बेरोजगारी को ले चर्चा की माँझी विधानसभा के युवाओं को रोजगार के लिए इधर उधर भटकना नही पड़े उनको हर हाल में रोजगार मीले इसको ले युवाओ को जागरूक किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि मेरे चुनाव जीतने के बाद माँझी के लोगों के साथ कदम में कदम मिलाकर चलने का काम करूँगा उन्होंने सूबे में बीजेपी की सरकार बना कर प्रधानमंत्री मोदी जी की हाथो को मजबूत करने की बात कही।मौके पर मन्टू तिवारी जितेंद्र गोस्वामी, राजकिशोर श्रीवास्तव,राहुल पूरी, गुलशन पूरी,अनुज पूरी,रोहित गिरी,सुनील यादव, आदित्या कुमार,अजय कुमार,भोला नट, वीरेन्द्र तिवारी , आदि मौजूद थे।