दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दरवाजे पर लगी गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट
शहर के सागर पोखरा मोहल्ले में दरवाजे पर लगी कार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में नगर थाना में दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले में सागर पोखरा निवासी जैनेंद्र कुमार सिंह की पत्नी गायत्री देवी और जदयू जिला महासचिव अर्चना बाला की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। गायत्री ने पुलिस के लिए आवेदन में बताया है कि उसके पड़ोसी नीरज कुमार श्रीवास्तव मारुति कार को उसके दरवाजे पर खड़ा कर दिया। पूछने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कपड़ा फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया। उसकी पत्नी भी आकर पिटाई की। आरोपियों ने घर में घुसकर नगदी और कई सामान उठा ले गए। इधर जदयू जिला महासचिव अर्चना बाला ने पुलिस ने बताया है कि उसके पड़ोसी बबलू सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह गाली गलौज करते हुए उसके गाली का चक्र का हवा निकाल दी। उसके पति मना करने आए तो उनकी पिटाई की गई। जब वह अपने पति को बचाने आई तारों के लिए उससे भी मारपीट की। इस दौरान आरोपी के घर वाले ईट पत्थर भी चलाएं।




Recent Comments