दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पेट्रोल बेचने के क्रम मे लगी आग दो दुकान जलकर राख
योगापट्टी प्रखंड के फतेहपुर चौक स्थित एक पान की दुकान मे पेट्रोल बेचने के क्रम मे आग लग गयी । जिससे दो दुकान जलकर राख हो गया । घटना गुरुवार की देर शाम की है । जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौक स्थित कपिल साह के पान की दुकान है । जिसमे वह पेट्रोल की भी ब्लैक रेट मे विक्री करते है । गुरुवार की देर शाम वह किसी ग्राहक को पेट्रोल देने के लिए गिलन से नाप रहे थे । उसी क्रम मे दुकानदार की पत्नी मोमबत्ती दिखाने लगी तभी गिलन मे आग लग गयी । आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई । और देखते ही देखते घु घु कर वहा पर दो पान और पेट्रोल बेचने की दुकान जलकर खाक मे तब्दील हो गयी । ग्रामीणो के घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका । जिससे आग को और फैलने से बचाया जा सका । स्थानीय ग्रामीण सह शिक्षक बेचू पासवान रामनारायण प्रसाद आदि लोगो ने बताया कि फतेहपुर चौक पर पान की दुकान मे अवैध रूप से पेट्रोल की ब्लैक रेट पर विक्री धल्ले से किया जा रहा है । पेट्रोल बेचने के क्रम मे आग लगने की यह तीसरी घटना । इसके पहले ही घटना वाले दुकान मे मोटरसाइकिल मे पेट्रोल डालने के क्रम मे आग लगी जिससे मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया । ठीक उसी तरह दुसरे जले पान की दुकान मे पेट्रोल बेचने के क्रम मे दीया की लौ से लगी आग से दुकानदार जलकर जख्मी हो गया । इन लोगो ने बताया कि घटना मे कपिल साह और सुधाकर मिश्र का दुकान जलकर राख हो गया है । घटना के बाद ग्रामीणो मे पान की दुकान मे अवैध रूप से पेट्रोल बेचने को लेकर आक्रोश




Recent Comments