सीवान के साहित्यकार रुपेश को इंदौर में किया जाएगा सम्मानित

सीवान ( 12 अप्रैल ) सीवान के चैनपुर बाजार निवासी भीष्म प्रसाद के पुत्र व चर्चित युवा साहित्यकार रूपेश कुमार की साहित्यिक साधना के लिए साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की ओर से इंदौर में होने वाले 27 मई को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान उनके साहित्यिक उपलब्धि के लिए दिया जाएगा जा रहा है।
रूपेश कुमार को साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र ,उपाध्यक्ष सौम्या मिश्रा संरक्षक आचार्य भानुप्रताप, शिरोमणि डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव, सचिव कवि सक्षम एवं कोषाध्यक्ष छाया सक्सेना के सानिध्य में सम्मानित किया जाएगा ।
गौरतलब हो कि संस्थान द्वारा इंदौर में आयोजित समारोह में पूरे भारत के 101 कवि कवित्रीयों को सम्मानित किया जाएगा।
सीवान के युवा साहित्यकार को मिलने जा रहें इस सम्मान से पुरे जिले के साहित्यकारों में खुशी की लहर है । जिले कई साहित्यकारों, सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने रूपेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम-सीवान )