दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नगर  पुलिस ने चनपटिया थाना क्षेत्र के उग्रसेन टोला से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पुलिस बलों ने रोका। तलाशी के क्रम में एक युवक सौभाग्य तिवारी उर्फ गोलू ,साकिन रानी पकड़ी,थाना-मुफस्सिल के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस और एक चाकू मिले। पुलिस जब तक इस युवक से पूछताछ कर रही थी तब तक दूसरा युवक चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को जेल भेजा जा रहा है।