सीवान न्याय मंडल ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाया खाद्य सामग्री

सीवान : सीवान के जिला व सत्र न्यायाधीश श्री मनोज शंकर के नेतृत्व में बुधवार को सीवान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुरमा बाद तकिया मुहल्ले में रहने वाले सैकड़ों जरूरतमंद खानाबदोश परिवारों के बीच कच्चे अन्न एवं अन्य सामग्रियों से भरा किट का वितरण किया । इस किट प्रत्येक परिवार के लिये चावल,आटा, दाल,तेल,सब्जी,मसाला,हल्दी,
नमक, मास्क तथा साबुन आदि समान थे।।
इस अवसर पर जिला जज श्री शंकर ने कहा कि कोरोना महामारी जिससे लगभग 240 से ज्यादा देश प्रभावित है। मानवता पर बहुत बड़ा संकट आया है। इस बीमारी का अभी कोई इलाज नहीं है । जागरूक रह कर बचाव करना ही सबसे बेहतर उपाय है ।
उन्होंने कहा कि पहले हम खुद सुरक्षित रहे और फिर लोगो को सुरक्षित रखें।
गौरतलब हो कि सीवान न्याय मंडल के द्वारा आसपास के गांव में जो लगातार सहयोग पहुंचाया जा रहा है, वह न्यायायिक पदाधिकारीयो के निजी कोष से दिय गए सामूहिक अंशदान से एकत्रित किया गया है ।
इस अवसर पर ए डी जे एस के श्रीवास्तव, ए सी जी एम पुष्पेंद्र कुमार पांडेय तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एन केे प्रियदर्शी, प्रधिकार के अधिवक्ता डॉ विजय कुमार पांडेय ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी सचिव राजीव रंजन राजू एवं प्राधिकार के कर्मी रंजीत दुबे,बलवंत सिंह,मनीष सिंह,प्रभात कुमार एवं पी एल भी विजय कुमार ओर राजू राम समेत कई लोग उपस्थित थे।
✍परमार मीडिया सीवान