सारण :मढौरा में पब्लिक व प्रशासन के बीच फैन्सी क्रिकेट मैच में एक रन से जीता प्रशासन
# मढ़ौरा एसडीअो बने बेस्ट बेस्टमैन

मढ़ौरा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और पब्लिक के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम को एक रन से जीत कर विजेता कप पर कब्जा जमा जमा लिया ।
मैच को लेकर दोनों तरफ से उतार चढ़ाव बना रहा जिससे मैच देखने जुटे लोग रोमांचित होते रहे । पब्लिक टीम से नप अध्यक्ष ललन राय के नेतृत्व में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारह ओवर में 78 रन बनाए । जबाब में प्रशासन कि ओर से कप्तान एसडीओ संजय कुमार राय मुश्किल मे फसी टीम को आक्रमक बल्लेबाजी कर एक रन से जीत दिला दी । मैच का बेस्ट बैट्समैन एसडीओ संजय राय और बेस्ट बालर पार्षद प्रतिनिधि सुदीस राय को चूना गया । अजूबा प्लेयर का एवार्ड शत्रुध्न राय को जबकि निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार मैन ऑफ द सिरिज चुने गए । मैन आफ द मैच सच्चिदानन्द ओझा चूने गए। मैच उपरांत नप मुख्य पार्षद ललन राय ने प्रशासन टीम के कप्तान एसडीओ संजय कुमार राय से विजेता का कप प्राप्त किया । मैच के एम्पायरिंग संजीव कुमार अौर झंटू दादा ने किया जबकि कमेंट्री मणिन्द्र सिह अौर स्क्रोरर मनोज गुप्ता रहे ।
सभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर