दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया( चंपारण की यही पुकार ,कुष्ठ मुक्त हो हर परिवार !कुष्ठ रोग पाप या श्राप का फल नहीं यह एक बीमारी है! यह दवा खाने से कुष्ठ रोग ठीक हो जाता है तथा मुफ्त में सभी सरकारी अस्पतालों में मिलता है !उक्त बातें डॉ अरुण कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन ने राज कचहरी स्थित कुष्ठ रोगी खोज अभियान आगामी 19 सितंबर से 28 सितंबर से सही संचालन की समीक्षात्मक बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा प्रभारी और बीसीएम ,बीएच आदि कर्मियों को संबोधित करते हुए कही !आगे श्री सिन्हा ने कहा कि यदि आपके शरीर पर कोई लाल बदरंग या तांबे या रंग का दाग धब्बा जिसमें सूनापन हो !दाग धब्बा पर पसीना का नहीं आना या बाल का ना होना, हाथ पैर के नसों में झनझनाहट का होना है !तो तुरंत इसकी जांच कराइए! वही डॉक्टर बीएन शर्मा कुष्ठ रोग विशेषज्ञ ने कहा कि चंपारण ने यह ठाना है, कुष्ठ रोग मिटाना है !जिले के सभी सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन जांच एवं उपचार निशुल्क किया जाता है! कुष्ठ के प्रारंभिक अवस्था में जांच एवं नियमित उपचार से शारीरिक विकृति नहीं होती है !उसके 6 माह से 12 माह में ठीक हो जाता है! उसके कुछ लक्षण दिखते हैं ,तो अपने नजदीकी अस्पताल में जांच कराकर मुफ्त दवा प्राप्त कर सकते हैं !आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं !आगे उन्होंने अपील किया कि जन सहयोग की शक्ति से, कुष्ठ मिटेगा बस्ती से!चंपारण ने यह ठाना है, कुष्ठरोग मिटाना है! इस मौके पर जिले के सभी पीएचसी प्रभारी बीसीएम, बीएचएम और कुष्ठ निवारण कार्यालय के कर्मचारी विजय राऊत ,अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, अनुपम द्विवेदी, अर्चना वर्मा, रानी कुमारी एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे!





Recent Comments