मढ़ौरा(सारन) ।
महिला दिवस पखवारा और महिला की स्थिति पर मुखर जिप अध्यक्ष मीना अरुण ने कहा की समय के अनुरुप पुरुष विचारधारा में परिवर्तन की जरुरत है। पुरुष सहयोगी रहे तो महिलाएं सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने की क्षमता रखती है । समय के साथ लोग में बदलाव आया है किन्तु अभी सामाज को और भी बदलना है । मीना अरुण नगर के स्टेशन धर्मशाला रोड में एक निजी अस्पताल गीताजलि हेल्थ एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के उद्धाटन में पहुंची थी। मीना अरुण ने कहा कि अच्छी सुविधायुक्त अस्पताल समय की जरुरत है । नगर में अच्छे अस्पताल और वेहतर चिकित्सा सुविधा होने से लोगों को बड़े शहर की भागदौड़ से राहत मिलेगी । मीना अरुण से अस्पताल खोलने के लिए राजेश कुमार, प्रमोद कुमार की सराहना की । इस अवसर पर मौजूद नप मुख्य पार्षद ललन राय ने कहा कि स्वास्थ सुविधा किसी व्यक्ति का व्यक्तिगत अधिकार है । इस क्षेत्र में निजी प्रयास सराहनीय है, सुविधायुक्त अस्पताल से लोगों कारण दूर जाने की परेशानी नही रहेगी । इसके पूर्व जिप अध्यक्ष मीना अरुण और ललन राय ने अस्पताल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया । अस्पताल प्रबंधक राजेश कुनार और प्रमोद कुमार के द्वारा भी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र देकर सम्नानित किया गया । इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र साह, पार्षद प्रतिनिधि सुमन नट, राजद नेता जितेन्द्र राय, डा. एके वर्मा, मनोज कुमार राय, सहीत अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।