
•एन यू जे आई, बिहार की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय
•रांची में आयोजित द्विवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के 100 प्रतिनिधि होंगे शामिल- राकेश प्रवीर
पटना 24-12-2017 रांची (झारखंड) में आगामी 09-10 मार्च, 2018 को आयोजित द्विवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार से 100 प्रतिनिधि भाग लेंगे। नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट्स, बिहार की आज किदवई पूरी स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। 
बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय अधिवेधन में भाग लेने वालों की सूची सभी जिला इकाई आगामी 20 जनवरी , 2018 तक प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा देंगे। पहली जनवरी से 31 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाने तथा 31 मार्च, 2018 तक सभी जिला इकाइयों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेन्द कुमार (अरवल) को मगध प्रक्षेत्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार तिवारी (छपरा) को सारण और तिरहुत, उपाध्यक्ष श्री ददन पांडेय (सासाराम) को शाहाबाद, प्रदेश महासचिव श्री ऋतेश अनुपम को दरभंगा और कोशी प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया। बैठक में संगठन विस्तार पर गम्भीरता से चर्चा की गई तथा पत्रकार हितों को प्राथमिकता देते हुए जिलावार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के प्रारम्भ में दिवंगत पत्रकार स्व.ब्रजनंदन और स्व.पारस नाथ तिवारी तथा पूरे देश में 2017 के दौरान हत्या के शिकार 8 पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में प्रदेश के संगठन संरक्षक श्री आर के बिभाकर, प्रदेश महासचिव श्री ऋतेश अनुपम , उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार तिवारी, श्री कृष्ण कांत ओझा, श्री देवेंद्र कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कौशल किशोर सिंह, सचिव श्री विजय कुमार पांडेय (सिवान), श्री प्रभात भारद्वाज “मुन्ना”, (पटना), श्री संजीव कुमार(पटना), अरवल जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अजित कुमार, महासचिव श्री आशुतोष कुमार, पूर्वी चंपारण के अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार तिवारी, वैशाली के अध्यक्ष श्री कौशल किशोर पाठक, महासचिव श्री विनय कुमार, गया से श्री अखिलेश कुमार, छपरा से श्री धर्मेन्द्र कुमार रस्तोगी कार्यसमिति सदस्य सर्वश्री प्रशांत रंजन, दीपक कुमार , राजीव रंजन शर्मा(पटना), मो. सैफुल्लाह (रकसौल , पूर्वी चम्पारण) आदि प्रमुख थे।

बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर ने सभी कार्यसमिति सदस्यों को नव वर्ष की हार्दिक अग्रिम शुभकामना दी।⏭न्यूज स्रोत से पढे….




Recent Comments