पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

विगत रविवार को *”ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स”* के बैनर तले पटना में प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन *”मेडिकॉन 2025″* आयोजित की गई। जिसमें *विशिष्ट अतिथि* के रूप में जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने “टेंडिनोपैथी एवं इसके आधुनिक इलाज विषय” पर अपना व्याख्यान दिया।
        इस कार्यक्रम में डॉ उमेश कुमार को *”ग्लोबल हेल्थ केयर अवार्ड 2025″* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मधुसूदन कुमार एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर रणबीर नंदन के हाथों प्रदान किया गया।
       यह सम्मान डॉ उमेश कुमार के द्वारा पिछले एक दशक में हेल्थ केयर के क्षेत्र में आधुनिकतम इलाज करने एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब असहाय मरीजों के  इलाज में मदद करने एवं कई सामाजिक संगठनों के द्वारा जुड़कर समाज के हित में काम करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।
       बता दे कि डॉ उमेश कुमार सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं। एवं बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। इससे पहले भी वह “चिकित्सा रत्न”, “चंपारण रत्न”, “आईकॉनिक डॉक्टर ऑफ़ बिहार” समेत कई राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

सम्मान प्राप्त करते डाॅ उमेश कुमार ।