रोटरी सारण एवं रोट्रेक्ट सारण सिटी ने योग शिविर का किया आयोजन
छपरा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोटरी सारण एवं रोट्रेक्ट सारण सिटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य ही असली धन है न कि सोने और चांदी के टुकड़े, इसलिए योग के द्वारा इसे बनाये रखे, जिस तरह से मोबाइल फोन हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है ठीक उसी प्रकार आप योग को भी अपने जीवन का एक हिस्सा बना सकते हैं।उन्होंने बताया कि योग भी अब व्यवसाय के रूप में बदल रहा है और कई लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहा है हमारे पास प्राचीनकाल में स्वास्थ्य बीमा नहीं था लेकिन हम सभी के पास योग एक ऐसा अभ्यास है जो बिना एक पैसे खर्च किये हमारे स्वास्थ्य की गारंटी तथा आश्वासन देता है। योग संयमित जीवन व शिष्ठ संस्कार का सूत्र है,शरीर को व्यायाम और पौष्टिक आहार के साथ आराम भी आवश्यक है अतः समय से विश्राम करें और सूर्योदय के पूर्व निद्रा का त्याग करें।
इस अवसर पर योग गुरू महेश प्रसाद ने सभी को योग करवाया।
इस दौरान रोटरी सारण के अध्यक्ष डाॅक्टर मदन प्रसाद,सचिव सुरेन्द्र गुप्ता,राजेश जायसवाल,अजय कुमार,राकेश कुमार,सत्यनारायण प्रसाद,सुनिल कुमार सिंह,बासुकी गुप्ता,महेश कुमार गुप्ता,सोहन गुप्ता,अजय गुप्ता,राजु अग्रवाल,देव कुमार सिंह,रतनलाल,अजय प्रसाद,पंकज कुमार,रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष निकुंज कुमार, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, राजकुमार, मो० इरफान उपस्थित थें।