•मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर रात भर फंसे रहे यात्री

•मोतिहारी (पू.च.) मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर मंगलवार की पूरी रात रेल यात्री फंसे रहे। हालांकि देर रात आनंद बिहार 12558 डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस को 1:54 में मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। उसके बाद रक्सौल-हावड़ा 13022 डाउन मिथिला एक्सप्रेस चली। बता दे कि रेलखंड पर नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जा रही 75238 डाउन डेमू ट्रेन पीपराहां हाल्ट के समीप मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे पटरी से उतर गई थी।

जिसके कारण रेल खंड पर परिचालन पूरी तरह ठप पड़ गया था। रेलखंड पर चलनेवाली लंबी दूरी और सवारी ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटो खड़ी रही। बताया गया है कि रात बारह बजे के बाद ट्रैक ठीक कर पहले रिलीफ ट्रेन को रवाना किया गया। उसके बाद अन्य ट्रेनों को गंतब्य के लिए खोला गया।

इसमें रक्सौल- मुजफ्फरपुर 75232 अप सवारी ट्रेन 9 घंटे, अमृतसर-दरभंगा 15212 अप जननायक एक्सप्रेस 6 घंटै, पाटलिपुत्र-नरकटियागंज-रक्सौल डाउन 15201 लिंक इंटरसिटी एक्सप्रेस- 8 घंटे, दरभंगा-अमृतसर 15211 डाउन जननायक एक्सप्रेस 11 घंटे और मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज 155207 अप सवारी ट्रेन 5 घंटे बिलंब से खुली। जिसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही सोकर घंटो इंतजार करना पड़ा।