बेतिया – गौनाहा:– *हाजिर नही हुऐ तो होगी कुर्की :- चिपकाया गया इश्तेहार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ दो दिनो का मिला समय।
✍ हाजिर नही होने पर कुर्की जप्ती सुनिश्चित ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र में विगत 30 जनवरी को गोली मार कर हुई शेख मुस्तफा की हत्या में नामजद अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपका कर हाजिर होने के लिए दो दिनो का समय दिया है । ससमय हाजिर नही होने पर पुलिस के द्वारा कुर्की जप्ती किया जायेगा ।
इसकी जानकारी देते हुऐ थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मुस्तफा हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त शेख शब्बू मिंया, शेख रेयाज, डाॅ. सोहेल, डाॅ. मुसा के घर पहुंची माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकायें गये है ।
विदित हो कि जनवरी माह के आखिरी दिन में ऐसा का नमाज आदा कर रहे शेख मुस्तफा के गर्दन पर गोली मार कर अपराधी ने हत्या कर दी थी ।
परिजनो के आवेदन के अधार पर पुलिस नामजद अभियुक्तो के घर व ठिकानों पर लगातार छापेमारी की लेकिन हत्यारा पुलिस के गिरफ्त में नही आ सका ।
इधर मृतक के छोटे भाई शेख अरमान का कहना है कि पुलिस के लपारवाही के कारण मेरे भाई का हत्यारा खुलेआम सडको पर घुम रहा है ।




Recent Comments