बेतिया – गौनाहा:– ​*प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जदयू ने की बैठक*

न्यूजइनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सोमवार को गौनाहा बिसुत्री कक्ष में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड बिसुत्री अध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने किया। वहीं संचालन प्रखंड प्रवक्ता नौशाद आलम ने किया। बैठक में आगामी 27 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने व सरकार के सात निश्चय योजना को सकारात्मक रूप से धरातल पर उतारने के लिए प्रचार प्रसार करने को लेकर चर्चा की गई है। वहीं बैठक में उपस्थित जिला जल श्रमिक के अध्यक्ष सुरज सहनी जदयू नेता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बिहार सरकार के मदन सहनी भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
 मौके पर माननीय पूर्व सांसद बैजनाथ प्रसाद कुशवाहा, उमेश यादव, अनवारूल हक, बिकाऊ राम, दिनेश्वर यादव, भागीरथी राम, राजकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।