बेतिया – गौनाहा:– *उत्पाद के साथ संयुक्त छापमारी मे दो व शराब पीकर थाना मे हंगामा करते एक धराया । भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना व उत्पाद टिम के द्वारा संध्या एवं रात्रि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के भिखनाठोरी स्थित जंगल बिस नम्बर ढाला के पास हुई छापेमारी के दौरान शराबियों एवं शराब के विरुद्ध हुई कारवाई में कुल दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार यूवक शनीचरी थाना क्षेत्र के मठीया रसुलपुर निवासी मनोज पाण्डेय पिता केदार पाण्डेय, वही रामनगर थाना क्षेत्र के तौलाहां निवासी गोविन्द चौबे पिता राजेश्वर चौबे जिला पश्चिम चंपारण बेतिया को नशे की हालत में जंगल से व सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंसपुर पिपरा निवासी राकेश राय पिता स्व. हीरामन राय को शराब पीकर थाना के कर्मी से अभद्र व्यवहार करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया गया है l इस संबंध मे थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी मे दो व सहोदरा थाना मे उत्पाद मचाने को लेकर एक को गिरफ्तार कर एफआईआर करते हुऐ काण्ड संख्या 98/17 दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है l




Recent Comments