
रघुनाथपुर( सिवान)।
प्रखंड क्षेत्र के गभीरार उत्क्रमित उच्च विद्यायल का सहायक शिक्षक मनन सिंह की सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्मान पूर्वक विदाई दी गई । प्रधानाध्यापक ने अंग वस्त्र व गिफ्ट देकर सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु जी का कार्य काल बहुत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा संस्कृति व गणित विषय पर अच्छी जानकारी थी । जिससे बच्चो को अच्छे तरह से शिक्षा मिलती थी । । वही सेवानिवृत्त शिक्षक मनन सिंह ने अपनी सेवा के दौरान की अनुभव के जरिये सहायक शिक्षकों से अपील किया कि समय से विद्यालय आना , अपने कार्य के प्रति जागरूक रहना,एंव अन्य प्रकार अपनी अनुभव का साझा करना पहली प्राथमिकता है । इस मौके पर प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार दुबे, कृष्ण मोहन दुबे ,शशि कुमारी,मधु कुमारी , अंजू सिंह,राजेश मांझी, सुधीर कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, अनिल सिंह, मुखिया गणेश मल्लाह, नागेन्द्र मांझी, अंशु कुमारी, इंदु कुमारी, रिफत फातमा, नेकहत परवीन, ममता कुमारी, रुपाली कुमारी, छोटे लाल बैठा, जरीना खातून, गीता कुमारी, सहित अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जरीना खातून ने किया।




Recent Comments