बेतिया – गौनाहा:– *समीक्षा यात्रा को लेकर जदयू ने की बैठक*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
सोमवार को बिसुत्री कक्ष में जदयू की बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिक्रम चौधरी ने किया। वही संचालन तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जादयू के जिला प्रवक्ता नंदकिशोर राम ने बताया कि विश्व की ऐतिहासिक धरती चम्पारण के श्री हरिहर उच्च विद्यालय पतीलार से समीक्षा यात्रा की शुरूवात करेंगे ।
वही सात दिसंबर को चम्पारण के धरती से समीक्षा यात्रा की शुरूवात कर अपने द्वारा किये गये कार्यो का समीक्षा इसी यात्रा के दौरान करेंगे। इसी क्रम मे उन्होंने अपने बच्चे के शादी मे न ही दहेज लेगें और न ही दहेज देंगे का शपथ लिये । साथ में अध्यक्ष बिक्रम चौधरी ने कहा कि सभी उपस्थित साथियों से गांव गांव जाकर बाल विवाह व दहेजप्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। मौके पर युवा प्रकोष्ठ दल के प्रखंड अध्यक्ष रीपू वर्मा, उदय भान गुप्ता, जिला संघ जिला अध्यक्ष प्रेम शिला गुप्ता, राम बबीता देवी, उर्मिला यादव, पन्नालाल शाह, दिनेश्वर यादव, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र बैठा, शिवजी प्रसाद, राजदेव जी, उमेश पटेल, विनोद राय, बिकाऊ राम, राजेश महतो आदि मौजूद थे।




Recent Comments